ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत देश पहले 2 अप्रैल को फिर 10 अप्रैल को बंद हुआ जिस कारण देश का लाखों का नुकसान हुआ। नुकसान के साथ कई लोगो की जानें भी गई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुस्साए लोगो ने भारत बंद का ऐलान तो कर दिया पर इस दौरान देश का जो नुकसान हुआ उसके बारें में नहीं सोचा। बता दें कि एक दिन के बंद के कारण देश का करोड़ो का नुकसान हुआ।
गौरतलब है कि भारत बंद के दौरान बैंक मुलाजमों का करीब 25 हजार करोड़ रूपए का नुकसान हुआ। वहीं बात करें रेलवे मुलाजमों की तो बंद के समय उनका 2400 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ। देश के बंद के दौरान यदि मजदूर काम ना करें तो 26 हजार करोड़ रूपए का नुकसान हुआ। साल 1997 में हाईकोर्ट ने बंद संबंधी कहा था कि इस के साथ नागरिकों की आजादी और कामकाज पर प्रभाव पड़ता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि धरने या बंद के दौरान जनतक और निजी जायदाद के होने वाले नुकसान का जवाब और पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए।
जनतक जायदाद का नुकसान करने वाले लोगो और राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ मुकद्दमा होना चाहिए। चाहे देश के हर नागरिक को शांतिपुर्वक तरीके के साथ प्रदर्शन करने का हक है पर बंद के नाम जनतक और नीजि जायदाद को नुकसान करने का हक नहीं है।




