ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म नानक शाह फकीर को सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज़ करने के आदेश दिए हैं | तो वहीं राज्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि फिल्म को लेकर के सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए जाएं |
SC को धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए
इस मामले में कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने अपनी प्रतिक्रिया दी |उन्होंने कहा कि सरकार ने फिल्म नानक शाह को पंजाब भर में रिलीज़ नहीं करने का फैसला किया है | कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को देखना चाहिए कि धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे, जिसके बाद ही कोई फैसला करना चाहिए |


