ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SC/ST एक्ट में हुए बदलावों के विरोध में 2 अप्रैल को दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया था | अब आरक्षण के विरोध में आज भारत बंद बुलाया गया है | जिसके चलते अलग–अलग वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर बंद का ऐलान किया |
बंद के दौरान चलीं तलवारें
आरक्षण के विरोध में आज भारत बंद बुलाया गया है | फिरोज़पुर में दलितों और जरनल कैटेगरी में टकराव हुआ | इस मौके दुकानें बंद करवाने गए लोगों पर पत्थराव किया गया | साथ ही मोटरसाइकिल तोड़ी गईं और तलवारों से हमला कर दो लोग घायल हो गए |
बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला
फिरोज़पुर में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला | फिरोजपुर में कई जगह स्कूल और सभी सरकारी संस्थान खुले रहे, वहीं बाजार बंद रहे |
दुकानदारों में बाजार खुलवाने को लेकर कहासुनी
उधर बंद को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं | हालांकि कुछ दुकानदारों की बाजार खुलवाने की मांग को लेकर कहासुनी जरूर देखने को मिली |
भारत बंद के चलते प्रदर्शन
भारत बंद के सदे पर जरनल, OBC वर्ग, समाज सेवी संस्थाओं, और व्यापार मंडल, करियाना एसोसिएशन, कपड़ा एसोसिएशन, मैडीकल एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एकजुट हो कर पूरा संगरूर बंद किया गया |
जनरल कैटेगिरी के लोगों ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और सूबा सरकार के खिलाफ़ रोष प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समय समय की सरकारें अपनी वोट की राजनीती के चलते जरनल कैटेगिरी को अनदेखा कर रही है…उन्होने बताया कि जरनल कैटागिरी के बच्चे 100% नंबर लेकर भी नोकरी से वंछित रह जाते हैं और दुसरी कैटागिरी के बच्चे 45% नंबर लेकर भी नोकरी हासिल कर लेते हैं
आरक्षण खत्म करने की मांग
जर्नल कैटागिरी के लोगों ने मांग है कि आरक्षण खत्म कर मेरिट के आधर पर नोकरी दी जाये | प्रसाशन और सूबा सरकार पर प्रदर्शन कारियों ने आरोप लगाया कि 2 अप्रेल के दलित वर्ग के बंद के सदे का सरकार और प्रशासन ने सहयोग किया |
Watch Video
https://youtu.be/-RlJVS8isX4
