ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अनुष्का शर्मा कई तरह के किरदारों को आज़माने जा रही हैं जिनमें से एक होगा उनका कॉमेडी अवतार. इस साल अनुष्का शर्मा की चार फिल्में रिलीज़ होने की उम्मीद है जिनमें से परी रिलीज़ हो चुकी है | ताज़ा खबर यह है कि अनुष्का जल्द ही एक भरपूर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं |
अब कॉमेडी अवतार में दिखेंगी अनुष्का शर्मा
वरुण धवन के साथ अनुष्का सुई—धागा की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और यह फिल्म भी इसी साल रिलीज़ होगी | बतौर फिल्म निर्माता अनुष्का और उनकी फिल्म निर्माण कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स ने एक स्क्रिप्ट को फाइनल कर दिया है, जिस पर फिल्म निर्माण का काम शुरू किया जाना है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म भरपूर कॉमेडी होगी |


