ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां- दहल सकता था पंजाब, क्योंकि पंजाब की शांति को भंग करने के लिए कितने भेदिये खुले घूम रहे हैं | अभी कुछ सही से कहा नहीं जा सकता की कितने अंदर हैं और कितने बाहर | क्योंकि पिछले दिनों जो अंडर ऐज 20-20 का टारगेट पूरा करने वाले थे | अब उनका एक-एक खुलासा भी हो रहा है, और साथियों की गिनती में इजाफा भी | जिनका तार सरहद पार तक जुड़ा है | जो चंद सिक्कों की लालच में पंजाब को दहलाना चाहते थे, और हमारा नापाक पडोसी इतना कायर हो गया है कि वो सरहदें पार करने के लिए इंसानियत की भी हदें पार करने लगा है |
अपने दहशत के खाबों को पूरा करने के लिए मासूमों का सहारा ले रहा है | इतना ही नहीं उन्हें लालच भी दे रहा, और करवा रहा है अपने वो काम, जिनको अगर अंजाम दे दिया जाए, न जाने कितनी जिंदगीयां तबाह हो जाएं | लेकिन ऐसा हो नहीं सकता, जब तक सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए तैनात है और पंजाब के अंदर जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हर संभव काम कर रही है | जिसने आई एस आई के पयादों को उनके मंसूबों के साथ सलाखों के पीछे धकेल दिया है |
Watch Video
https://youtu.be/FTaM6sb0UR4
