ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोटकपूरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला | बठिंडा अमृतसर नेशनल हाईवे पर तेजरफ्तार निजी बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दंपति सडक़ पर गिर गए और बस के पिछले टायर के नीचे आने से महिला बुरी तरह से घयाल हो गई महिला की मौके पर ही मौत हो गई |
घटना के बाद आरोपी बस चालक अपनी बस लेकर मौके से फरार हो गया और घटना के बाद जुटे मोहल्ला निवासियों उस कंपनी के दो अन्य बसों को घेर लिया और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया | लोग आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग की | साथ ही शव को सडक़ पर रखकर धरना दिया बाद में जांच अधिकारी के आश्वासन देने के बाद ये जाम खुलवाया गया | फिलहाल पुलिस ने आश्वासन तो दिया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |


