ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से आयोजित उपवास दिवस को पूरे देश के जिला के मुख्यालयों पर आयोजित किया गया है। कांग्रेसी विधायक औऱ नेता दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगो के लिए उपवास दिवस मना रहे है।
वहाँ रे हमारे कांग्रिस के नेता,लोगों को राज घाट पर अनशन के लिए बुलाया है और ख़ुद एक रेस्तराँ में बैठ कर छोले भटूरे के मज़े ले रहे हो ।
सही बेफ़क़ूफ बनाते हो । pic.twitter.com/gp2pIYsdOb— Harish Khurana (@HarishKhuranna) April 9, 2018
पर बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने ट्वीट के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अनशन के नाम पर खाना खा रहे है। लोगो को अनशन के लिए बुला कर वो उनको बेवकूफ बना रहे है। अनशन के पहले के दौरान कांग्रेस कार्याकर्ता छोले भटूरे खा रहे है।
साथ ही उनका ये भी कहना है कि उपवास के नाम पर खाना खाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीजेपी नेता हरीश खुराना के द्वारा पोस्ट की गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

