ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से पूरे देश के जिलों में कांग्रेसी विधायक औऱ नेता दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगो के लिए कांग्रेसी आज उपवास दिवस मना रहे है। कांग्रेसियों का कहना है कि भारत बंद के दौरान हुई हिंसा औऱ बंद से निपटने के लिए भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है।
जिस कारण उनके द्वारा ये कदम उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस अनशन में सज्जन कुमार और टाइटलर भी शामिल होने के लिए आए थे। पर उनकी छवि खराब होने के कारण उनको अनशन में बैठने नहीं दिया औऱ उनको वापिस जाने के लिए भेज दिया गया।
बता दें कि जगदीश टाइटल और सज्जन कुमार पर सिख दंगों के दौरान हिंसा करने के गंभीर आरोप है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में राजघाट पर उपवास कर रहे है।


