ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब के ग्रंथी की एक परिवार ने जमकर पिटाई कर दी । परिवार ने ग्रंथी पर बेअदबी के आरोप लगाए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया । उधर पुलिस ने भी उसकी हालत गंभीर देखते हुए अपना पल्ला छुड़वाते हुए ग्रंथी के रिश्तेदारों को बुलाया और उनको वहां से चलता कर दिया और ग्रंथी करन सिंह के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया । लेकिन अब ग्रंथी की मारपीट करने वाला परिवार कैमरे के सामने कुछ भी बोलता नजर नहीं आया । उधर गंभीर हालत के चलते ग्रंथी करन सिंह को बठिंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है ।
करण सिंह के परिवार ने बताया कि वो तख्त श्री दमदमा साहिब में पिछले 4 साल से काम कर रहा है और अब वह तलवंडी साबो में किसी के घर सहज पाठ कर रहा था के उनके किसी डेरा प्रेमी रिश्तेदार ने देग की बेअदबी कर दी । जिसके बारे में ग्रंथि करण सिंह ने परिवार से बात की, तो उल्टा सभी ने इकट्ठा होकर ग्रंथि को ही बुरी तरह पीट डाला पीड़ित ग्रंथी के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
श्री दमदमा साहिब के ग्रंथी की जमकर पिटाई
ग्रंथी पर लगाए बेअदबी के आरोप
ग्रंथी के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज
ग्रंथी के परिजनों ने आरोपों को नकारा
Watch Video
https://youtu.be/8odItxnqzsA
