पत्नी के नाजायज संबंधों के शक के चलते पति ने की आत्महत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जलालाबाद में देर शाम मोहल्ला गोविंद नगरवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। दरअसल गोविंद नगर के रहने वाले विक्की की अपने ही घर में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जलालाबाद में देर शाम मोहल्ला गोविंद नगरवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। दरअसल गोविंद नगर के रहने वाले विक्की की अपने ही घर में पंखे से लटकती हुई लाश मिली थी। मृतक विक्की के परिजनों के अनुसार उनके बेटे की 4  महीने पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था।

suicide

जिसके चलते अक्सर उनमें झगड़ा होता रहता था। परिजनों के अनुसार जब मृतक विक्की घर से बाहर होता था तो उसकी गैर-मौजूदगी में इकबाल सिंह नाम का व्यक्ति उसके घर में आता था। जिसके साथ विक्की की पत्नी के नाजायज संबंध थे। बीती देर शाम इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। देर रात विक्की की पत्नी ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी कि उनके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है और जब परिजनों ने घर में जाकर देखा तो विक्की की लाश पंखे से लटक रही थी और उसकी बीवी पास बैठी थी।

family protest

जैसे ही मृतक के परिजन घर में पहुंचे तो पत्नी डॉक्टर को बुलाने का बहाना लगा कर वहां से निकल गई। फोन पर पूछने पर आनाकानी करने लगी और जब परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो वो पहले से ही वहां मौजूद थी और उल्टा परिजनों पर ही विक्की को मारने के आरोप लगाने लगी। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी पत्नी ने अपने नाजायज संबंधों के चलते इकबाल सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। मृतक के परिजन सड़क जाम कर इंसाफ की गुहार लगा रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *