ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जंडयाला गुरु जैन राइस मिल का मालिक के खिलाफ करोड़ों रुपये का गबन के आरोप लगे हैं जिसके बाद आरोपी अपने परिवार समेत रफू चक्कर हो गया है । कुछ दिन पहले मामला सामने आया था कि शैलर मालिक गुलशन जैन ने सरकारी अनाज के कई ट्रक गायब कर दिए हैं और इस पूरे कारनामे में सरकारी अधिकारी भी शामिल है । जब गुलशन जैन अपने परिवार के साथ गायब हुआ तो मामला मीडिया में आने के बाद सरकारी विभागों और बैंक अधिकारीयों ने वहां पहुँच कर जांच शुरू की । पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारी ने बताया की गुलशन जैन उनके बैंक का करोड़ों का देनदार था लेकिन वह अब यहाँ से भाग गया है । हम लोग यहाँ पर आ कर जांच कर रहे हैं के आखिर उस द्वारा दिए जाने वाले भुगतान की भरपाई कैसे की जाए ।
वहीं दूसरी तरफ जंडियाला पुलिस ने इसमें सिविल सप्लाई के इंस्पेक्टर गुरजिंदर सिंह के बयानों पर गुलशन जैन, उसके दो बेटों और दो बहुओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में गुरजिंदर ने कहा कि आरोपियों को सरकार ने करोड़ों रुपयों की पेड की फसल की शेलिंग करने के लिए दी हुई थी। लेकिन आरोपियों ने धोखाधड़ी और गबन करते हुए पंजाब सरकार को करोड़ों रुपयों का चूना लगा दिया। इसके इलावा जंडयाला गुरु की अढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान रमेश चन्दर ने बताया किए गुलशन जैन ने आढ़तियों के भी लगभग 15 करोड़ रूपये देने थे । आपको बता दें कि मांमलें में पंजाब के मुख्य मंत्री के निर्देशों के बाद जिला फ़ूड सप्लाई अफसर समेत कई अन्य अफसरों को भी सस्पेंड कर दिया गया था ।
Watch Video
https://youtu.be/njhH8A8rRNg
