ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना शहर आम लोगों के लिया सुरक्षित नहीं रहा। शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद है। शुक्रवार रात को मॉडल टाऊन में चार खंबा रोड पर दो बाइक पर सवार 6 लुटेरों ने घर के बाहर ही लोहा कारोबारी और उसके बेटे से लूट की वारदात को अंजाम दिया।
कारोबारी और उनके बेटे ने पहले तो लुटेरों का मुकाबला किया लेकिन बाद में लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी और उनसे कार में पड़ा नकदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। इनमें से तीन लुटेरों ने पगड़ी बांधी हुई थी और तीन सहजधारी थे लेकिन किसी का भी चेहरा नहीं ढका हुआ था।
बैग में 8 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। मामले के बारे में कारोबारी और उसके बेटे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लुटेरों की पहचान के लिए आसपास के सी.सी.टी.वी. की फुटेज भी खंगाली है। इसके अलावा पुलिस सेफ सिटी प्रोजैक्ट के तहत लगे कैमरों की फुटेज भी देख रही है। मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।


