ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सलमान खान को दोषी ठहराये जाने के बाद उनको पांच साल की सजा मिल चुकी है। सलमान खान के केस उनके वकील महेश बोरा लड़ रहे है। आज उन्होने सलमान की जमानत याचिका भी दायर की जिसका फैसला अदालत कल सुनाएंगी।
इस दौरान सलमान खान के वकील ने कहा है कि उनको धमकी मिल रही है कि वो सलमान का केस छोड़ दें। साथ ही उन्हें ये भी कहा गया है कि सलमान को अदालत में पेश ना होने दिया जाए। वकील महेश बोरा ने ये भी बताया कि उन्हें इस तरह की धमकियां कल से मिल रही है।
मैसेज और इंटरनेट कॉल के जरिए कहा गया है कि सलमान की जमानत की सुनावई के लिए वो अदालत में ना जाए। यदि वो जाते है तो उनको जान से मार दिया जाएगा। बहराल सलमान खान औऱ उनके वकील अदालत पहुंचे थे और जमानत याचिका दायर की गई। अदालत इस पर फैसला कल सुनाएंगी


