ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने चार पंजाबी युवको को नवांशहर से पकड़ा है। टीम के अधिकारियों ने दावा किया है कि पकड़े गए चारों युवक पाकिस्तानी खुफियां एंजेसी आईएसआई के साथ जुड़े है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि कुछ दिनों से युवकों को भड़काने की कोशिश की जा रही थी।
साथ ही उन्होने खालिस्तान जिंदाबाद री-फ्रीडम 2020 के पोस्टर भी लगाए थे।
पुछताछ के दौरान युवकों ने बताया है कि वो आईएसआई के लिए काम कर रहे है।
वो फेसबुक के जरीए हिंसा फैलाने की भी कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया जहां चारों को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
पूलिस का कहना है कि आईएसआई सोशल मीडिया के द्वारा कम आयु वाले युवकों को ढुंढ कर उनको अपने साथ मिला कर माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है। आईएसआई ने ये काम मलेशिया की युवती को सौंपा है जो इन युवकों पैसे भेजती है और माहौल को खराब करवाती है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कारवाई कर रही है।




