ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में यूट्यूब के मुख्य दफ्तर पर हमला हुआ है। इस हमले की खास बात ये है कि ये हमला एक महिला ने किया है।
महिला 39 साल के करीब की बताई जा रही है जिसका नाम नसीम अगदम है।
महिला ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूत्रों का कहना है कि महिला हमलावार यूटयूब पर काफी एक्टिव रहती थी।
पर यूट्यूब की मुद्रीकरण की नीतियों से काफी परेशान थी। जिस कारण उसने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने कारवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अगली कारवाई शुरू कर दी है।



