ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी CBR 250R और CB होर्नेट 160R के नए वर्जन लॉंच कर दिए हैं | नए मॉडल्स 2018 सीरिज के तहत उतारे गए हैं | होंडा ने इन दोनों ही बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीसी) और एलईडी हेडलैंप के साथ पेश की है |
डेढ़ लाख रुपए से ऊपर है CBR 250R की कीमत
इस CBR 250R की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 1 लाख 63 हजार 584 रुपए रखी गई है | इसमें नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है | इसकी Y शेप हेडलाइट बाइक को ज्यादा स्पोर्टी लुक्स देती है | मार्च महीने में मारुति ऑल्टो की बिक्री बढ़ी जबकि सियाज़ में आई गिरावट |



