ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबियों ने एक बार फिर से पूरे भारत में शांति की मिसाल कायम की है। दो अप्रैल को दलित संघर्ष के दौरान जब भारत के कई सूबों में आगजनी हो रही थी करोड़ो के सामानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, तो वहीं पंजाब में हिंसक आगजनी से दूर सिर्फ प्रदर्शन ही हुआ।
जिस कारण पंजाब में संघर्ष शांतिपूर्ण ही रहा। वहीं दूसरी तरफ भारत के दूसरे राज्य की बात करें तो बड़ी हिंसा देखी गई जिस कारण नौ जाने गई और कई लोग घायल भी हुए।
आगजनी के दौरान कारण करोड़ो के सामान को आग के हवाले कर दिया गया। सरकारी आंकड़ो के अनुसार दलितों के इस संघर्ष में मध्यप्रदेश में सात, युपी औऱ राजस्थान में एक एक की मौत हुई।
गौरतलब है कि ये तीनों ही राज्य बीजेपी की सत्ता वाले है। पंजाब के लोगों ने बंद के दौरान शांति पूर्ण तरीके से संघर्ष किया।
उत्तरप्रदेश के बाद पंजाब ऐसा राज्य है, जहां दलित बड़ी आबादी में है। इसके बावजूद पंजाब के लोगों ने शांति की मिसाल कायम की है।



