हिसार: चौकीदार सम्मेलन का आयोजन, प्रदेश का एक प्रमुख चौकीदार बनके काम कर रहा हूं- सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार के महावीर स्टेडियम में राज्य स्तरीय चौकीदार सम्मेलन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार के महावीर स्टेडियम में राज्य स्तरीय चौकीदार सम्मेलन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाग लिया | इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे प्रदेश में एक प्रमुख चौकीदार के नाते प्रदेश की जनता के लिए काम कर रहे हैं |

प्रदेश का एक प्रमुख चौकीदार बनके काम कर रहा हूं- सीएम

इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया है और भविष्य में भी यही नीति रहेगी | हर पिछड़े और गरीब व्यक्ति को आगे लाने का काम करेंगे | मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चौकीदार की आयु 60 साल से बढ़ाकर 65 साल कर दिया है |

बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ- सीएम

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में लगातार कई घोटालों की बातें सामने आती थी | लेकिन भाजपा सरकार में साढे तीन साल बीत जाने के बाद किसी भी प्रकार का कोई भी घोटाला सामने नहीं आ रहा है | उन्होंने फर्जीवाड़े के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और हर मामले में फर्जीवाड़ा खत्म किया जा रहा है |

सीएम प्रदेश के प्रमुख चौकीदार- अभिमन्यु

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश की सेवा में कार्यरत हैं | उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख चौकीदार के रूप में वो लगातार जनहित के काम कर रहे हैं | इस मौके पर उन्होंने ग्राम चौकीदारों को ईमानदारी से कार्य करते रहने की अपील की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *