ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के गांव लखेवाली में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है | एक आदमी ने अपनी पत्नी और सास को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया | वारदात को अंजाम देने के बाद व्यक्ति ने अपने आप को भी गोली मार ली |
वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली
कवलजीत नाम के आदमी का पिछले चार साल से अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था | उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी | कवलजीत ने अपने ससुराल आकर अपनी पत्नी और सास को गोली मार दी | जिनकी मौके पर ही मौत हो गई और फिर खुद को गोली मार ली | मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है |


