ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब- बठिंडा में आज दलित संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बवाल किया, तेजधार हथियारों के साथ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया | पंजाब में रेल सेवा ठप कर दी गयी है | जगह -जगह पर आगजनी का माहौल पैदा हो गया है | दलित समुदाय ने ट्रेन रुकवा दी है | अमृतसर, पटियाला और फिरोजपुर में ट्रेनें रोक दी गयी है | रेल मार्ग खुलवाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है पंजाब में बसें, स्कूल-कॉलेज और इंटरनैट सेवाएं आज रहेंगी | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित समुदाय ने भारत बंद का किया है आह्वान, मुख्यमंत्री ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील |
दलित समाज ने पीएम मोदी सरकार का पुतला जलाया और जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए | वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने मोदी सरकार के दखलंदाजी है मोदी ने कहा था अच्छे दिन आएंगे लेकिन यह तो बुरे दिन आ रहे हैं और मोदी दलित समाज के खिलाफ इस तरह के कार्य कर रहे हैं जोकि गलत है आने वाले समय में यह संघर्ष और तेज होगा हम भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे दिल्ली तक जाना पड़ा तो दिल्ली तक भी जाएंगे लेकिन मोदी के ऐसे फैसलों से हम संतुष्ट नहीं हैं |
Watch Video
https://youtu.be/WNs-QuaNaag
