शिमला हिमाचल की खेल नीति में होगा सुधार, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल में खिलाडियों के लिए जल्द ही अच्छे दिन आने वाले है | प्रदेश सरकार जल्द ही हिमाचल की खेल नीति बदलने वाली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल में खिलाडियों के लिए जल्द ही अच्छे दिन आने वाले है | प्रदेश सरकार जल्द ही हिमाचल की खेल नीति बदलने वाली है | हिमाचल सरकार हरियाणा की तर्ज पर खेल नीति बनाने जा रही है | हिमाचल में साल 2002 में में खेल नीति बनाई गई थी | जिसके बाद इसमें अब तक संशोधन नही किया गया है |

हरियाणा की निति का अनुसरण करेगा हिमाचल- खेल मंत्री

हिमाचल की बीजेपी सरकार अब इसमें संशोधन कर खिलाडियों को बेहतर सुविधाए उपलब्ध करवाने की बात कर रही है | खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी देश और  विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करें | इसके लिए सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाएगी | उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति को देश  की सबसे बेहतर खेल नीति माना जाता है इसलिए राज्य सरकार भी इसी नीति का अनुसरण करेगी |

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं- ठाकुर

गोविद ठाकुर ने बटाया कि हिमाचल  का जो भी खिलाड़ी कॉमनवैल्थ खेल में गोल्ड मैडल जीतेगा उसे 30 लाख रूप्ए, सिल्वर मैडल जीतने वाले को 20 लाख और ब्रांज मैडल विजेता को 10 लाख रूप्ए के पुरस्कार के साथ-साथ सरकारी नौकरी दी भी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *