अंबाला: बेवफा पत्नी के प्रेम प्रसंग से खफा युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में उस समय दहशत फैल गई जब एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी | मृतक के परिजनों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में उस समय दहशत फैल गई जब एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी | मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है कि मृतक नरेश ने पत्नी से परेशान हो कर आत्महत्या की है |

बेवफा पत्नी के प्रेम प्रसंग से खफा गांव कौला के नरेश ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली | पुलिस के मुताबिक नरेश की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार नरेश और उसके परिवार ने बहु को समझाने का प्रयास किया परन्तु हर बार नाकाम रहे।

बात तब और ज्यादा बढ़ गई जब नरेश की माँ ने बहु को पड़ोसी युवक के साथ देख लिया | इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और ये बात बहु के मायके तक पहुंची। गांव में बिरादरी की पंचायत हुई | पंचायत में चले आरोप प्रत्यारोपों के दौर से खफा और बात बनती न देख नरेश अम्बाला-दिल्ली रेलट्रैक की ओर दौड़ पड़ा | जहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी | जीआरपी ने नरेश की पत्नी के अलावा उसके प्रेमी और उसकी सास और नाना ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है | पुलिस ने नरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में रखवा दिया है |

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया

युवक का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया

Watch Video

https://youtu.be/8fRrfgttkHQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *