ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टेलीकॉम रेगुलेटरी की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी महीने में ऐवरेज डाउनलोड स्पीड के लिहाज से रिलांयस जिओ ने एक बार फिर से बाजी मार ली है।
इस दौरान जिओ के नैटवर्क पर ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 21.3 एमबीपीऐस दर्ज की गई। ट्राई के माईस्पीड पोर्टल के आंकड़ो के अनुसार इस महीने रिलांयस जिओ के नेटवर्क पर ऐवरेज डाउनलोड स्पीड सभी नेटवर्क से अधिक रही है।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय एयरटेल के नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 8.8 एमबीपीऐस है। साथ ही वोडाफोन और आईडिया की औसत स्पीड 7.2 एमबीपीऐस पर 6.8 एमबीपीऐस दर्ज की गई है।


