भगत सिंह को कब मिलेगा शहीद का दर्जा ? शहीदों के परिवार वाले दे रहे धरना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और करतार सिंह के परिवार वाले दिल्ली में उन्हे शहीद का दर्जा दिलाने के लिए अनशन पर बैठे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और करतार सिंह के परिवार वाले दिल्ली में उन्हे शहीद का दर्जा दिलाने के लिए अनशन पर बैठे हैं | दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी की ओर से परमजीत सिंह चंडोक ने उन्हें आश्वासन दिया कि दिल्ली कमेटी उनका पूरा सम्मान करती है और सरकार से बात कर उन्हें शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए उनके संघर्ष में साथ देगी |

 delhi-Bhagat-Singh-Sukhdev-Rajguru

भगत, सुखदेव, राजगुरु, करतार के परिवार वाले धरने पर

परमजीत सिंह चंडोक ने कहा कि बडे़ दुख की बात है जिन शहीदों के कारण देश आजाद हुआ | उन्हें आज तक शहीद का दर्जा तक नहीं दिया गया | बल्कि इतिहास की किताबों में उन्हें देशद्रोही तक बताया गया।

bhagat-singh-rajguru-and-sukhdev families protest

SGPC संघर्ष में देगी साथ

वहीं करतार सिंह और भगत सिंह के परिवार वालों ने कहा कि जब तक शहीद का दर्जा उन शहीदों को नहीं दिया जायेगा | तब तक वो पंजाब वापिस नहीं जायेंगे | उन्होंने दिल्ली, पंजाब और केंद्र सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सहित बाकी शहीदों को भी शहीद का दर्जा दिया जाये |

sgpc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *