ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत और पाकिस्तान ने घोषणा की है कि वे राजनयिकों के बारे में सभी मुद्दों को पारस्परिक तौर पर सुलझाने के लिए राजी हो गए हैं | एक दूसरे के राजनयिकों को सताए जाने के बारे में दोनों देशों के आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह सहमति बनी है |
दोनों देश पारस्परिक तौर पर सहमत
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान में राजनयिक-दूत कर्मी से बर्ताव की आचार संहिता, 1992 की तर्ज पर दोनों देश राजनयिकों और राजनयिक परिसरों से बर्ताव से जुड़े विषयों को सुलझाने के लिए पारस्परिक तौर पर सहमत हुए हैं | पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने भी इसी तरह का एक बयान जारी किया है |


