ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्वेत मलिक पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की है।
जिस कारण विजय सांपला को पद से हटा दिया गया है।
बता दें कि श्वेत मलिक राज्यसभा के सांसद भी है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला और शिरोमणी अकाली दल के बीच अंदरूनी मतभेद थे।
वहीं दूसरी तरफ श्वेत मलिक का अकाली दल के साथ काफी अच्छा सहयोग बताया जा रहा है जिस कारण उनको पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।



