ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू ने पंजाब सभ्याचार कमिश्न का गठन किया है। कमिश्न के गठन का मुख्य उद्देश्य पंजाबी गीतों में अश्लीलता औऱ लच्चर गायकी को खत्म करना है।
नवजोत सिंह सिद्दू ने बताया कि पंजाब सभ्याचार कमिश्न के चेयरमैन मुख्यमंत्री होगें जबकि वह स्वंय उप चेयरमैन का पद संभालेंगे। साथ ही मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि जो भी लच्चर भरे गीत गाएगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।
नवजोत सिंह सिद्दू का ये भी कहना है कि इस कमिश्न का गठन सिर्फ पंजाब की अगली पीढ़ी की चिंता करते हुए ही किया गया है और गलत कामों को करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएंगी।


