दलित युवक को घोड़ी पर बैठना पड़ा भारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 21 साल के युवक को इसलिए मार दिया क्योकि वो घोड़ी पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 21 साल के युवक को इसलिए मार दिया क्योकि वो घोड़ी पर चढ़ता था। जानकारी अनुसार भावनगर जिला के गांव टींबा के प्रदीप दलित समाज से संबंधित है।

youth murder

अपनी घोड़ी पर बैठकर वो खेत की तरफ गया था पर जब काफी समय के बाद वो वापस घर नहीं आया तो उसके पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव से कुछ दूरी पर युवक की लाश बरामद हुई। पीड़ित पिता का कहना है कि जब से उसने घोड़ी खरीदी हुई थी तब से उसको दूसरे गांव के लोग घोड़ी पर बैठने से रोकते थे।

father

जिस कारण प्रदीप उनका बेटा उन्हे घोड़ी को बेचने की बात करता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पिता का कहना है कि जब सभी आरोपियो को सजा मिल नहीं जाती तब तक  वो अपने बेटे को अस्पताल से लेकर नहीं जाएगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *