ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 21 साल के युवक को इसलिए मार दिया क्योकि वो घोड़ी पर चढ़ता था। जानकारी अनुसार भावनगर जिला के गांव टींबा के प्रदीप दलित समाज से संबंधित है।
अपनी घोड़ी पर बैठकर वो खेत की तरफ गया था पर जब काफी समय के बाद वो वापस घर नहीं आया तो उसके पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव से कुछ दूरी पर युवक की लाश बरामद हुई। पीड़ित पिता का कहना है कि जब से उसने घोड़ी खरीदी हुई थी तब से उसको दूसरे गांव के लोग घोड़ी पर बैठने से रोकते थे।
जिस कारण प्रदीप उनका बेटा उन्हे घोड़ी को बेचने की बात करता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पिता का कहना है कि जब सभी आरोपियो को सजा मिल नहीं जाती तब तक वो अपने बेटे को अस्पताल से लेकर नहीं जाएगे।


