ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राजपूरा के निकट पंजाब हरियाणा रोड़ पर शंभू के निकट एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिस कारण मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने के कारण ये हादसा हुआ है। कार ने गलत जगह से आकर मोटरसाइकिल सवार परिवार को कुचल दिया।
जिस कारण मोटर साइकिल सवार पूरे परिवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ अगली कारवाई शुरू कर दी है।


