ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल में फर्जी बिलों के आधार पर 12 लाख रुपये की सिगरेटों को ट्रक में भरकर मथुरा से दिल्ली ले जाते समय पुलिस ने ट्रक को काबू किया | पकडे गए ट्रक के साथ पुलिस ने ड्राईवर को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने मेडिकल ऑफिसर डाक्टर राजकुमार की शिकायत पर धोखाधडी और कोकाटा एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज किया है | बता दें कि पुलिस को सूचना मिली की मथुरा से फर्जी बिलों पर सिगरेटों की सप्लाई की जाती है |
तलाशी में मिले 88 कार्टून
ट्रक की तलाशी के दौरान 88 कार्टून निकाले गए। सभी कार्टून सिगरेटों के पकेटों से भरे हुए थे | स्पेशल फ्लिटर मार्का सिगरेटों के packets पर सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है की चेतावनी भी लिखी हुई नहीं है |


