ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोई ना कोई कर्ज के बोझ के कारण अपनी जिन्दगी को खत्म कर रहा है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर किसान ने कर्ज के कारण अपनी जान दें दी।
जानकारी अनुसार मृतक किसान पर करीब ग्यारह लाख का कर्ज था जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था। कर्ज के बोझ को ना सहने के कारण किसान ने जहर निगल कर अपनी जान दें दी। वहीं मृतक के परिजनों ने नेताओं से आर्थिक मदद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

