‘नानकशाह फ़कीर’ फ़िल्म रिलीज पर लटकी तलवार, SGPC ने जांच के लिए गठित की कमेटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी ने फिल्म नानकशाह फकीर को गुरूघरों में प्रचार करने की आज्ञा दी थी पर अब कमेटी में इस फिल्म…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी ने फिल्म नानकशाह फकीर को गुरूघरों में प्रचार करने की आज्ञा दी थी पर अब कमेटी में इस फिल्म में खामियां नजर आने लगी है।

nanakshah Fakir
Poster: Nanak Shah Fakir

कमेटी का कहना है कि फिल्म में नानक शाह फकीर को उस समय तक रिलीज नहीं किया जाएगा जब तक इस फिल्म से संबंधित संगतों की भावनाओं से जुड़े प्रशन दूर ना हो जाए। कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा है कि संगतों की भावनाओं की कदर करते हुए फिल्म को रिलीज करने के लिए रोक लगा दी है।

Nanak Shah Fakir

उन्होने ये भी बताया कि फिल्म के प्रोमो जारी होने के बाद उन्हें संगतों से मेल भी आए थे। जिसमें वो फिल्म पर रोक लगाने के लिए कह रहे है। एसजीपीसी का ये भी कहना है कि फिल्म की जांच के बाद ही इसको रिलीज करने की इजाजत दी जाएगी। जांच के लिए एसजीपीसी ने एक कमेटी का गठन किया है।

'Nanak Shah Fakir

संगतों की भावानओं के अनुसार ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि इस फिल्म के निमार्ता का कहना है कि फिल्म को 13 अप्रैल को ही रिलीज की जाएगी। उन्होने ये भी स्पष्ट किया है कि फिल्म सिख धर्म के प्रचार औऱ प्रसार के लिए ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *