ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ के निकट गांव मानगढ़ पान सिगरेट के खोखे को आग लग गई जिस कारण इस आग में तीन साल का बच्चा जिंदा जल गया।
जानकारी अनुसार आग उस समय लगी थी जब खोखे का मालिक अपने दो छोटे बच्चे को छोड़ कर काम से बाहर चला गया था। इसके कुछ समय के बाद उसका पांच साल का बच्चा रोता हुआ उसके पास आया और पता चला कि उसके खोखे में आग लग गई है। इस आग में तीन साल का बच्चा जिंदा जल जाने के कारण उसकी मौत हो गई है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


