बाजवा और सुखपाल खैरा ने की मांग, महाराजा दिलीप सिंह की अस्थियों को भारत लाया जाए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के पूर्व महाराजा दिलीप सिंह की अस्थियों को ब्रिटेन से भारत लाने के लिए कांग्रेस ने क्रेद सरकार से मांग की है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के पूर्व महाराजा दिलीप सिंह की अस्थियों को ब्रिटेन से भारत लाने के लिए कांग्रेस ने क्रेद सरकार से मांग की है। इस मांग को लेकर राज्यसभा के सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

maharaja dalip singh

मुलाकात के दौरान उन्होने ने पीएम से कहा कि वो पूर्व महाराजा के अवशेषों को भारत लाने में मदद करें। अपनी मांग से संबंधित उन्होने एक पत्र भी सौंपा है। पत्र में उन्होेने कहा कि महाराजा दिलीप सिंह जब अपनी मां से काफी समय के बाद मिले थे तब उनको सिख सम्राज्य के बारें में पता चला था। अपनी मां से मिलने के बाद जब उन्होने पंजाब आकर वापस सिख सम्राज्य को खड़े करने की कोशिश की तो उनके इस काम का ब्रिटिश सरकार ने विरोध किया। बता दें कि पंजाब के पूर्व महाराजा दिलीप सिंह महाराजा रणजीत सिंह के छोटे बेटे थे। अंग्रेजो ने जब पंजाब को अपने कब्जे में कर लिया था तो महाराजा दिलीप को मात्र 15 साल की आयू में ब्रिटेन भेज दिया गया था।

Pratap Singh Bajwa

इसके इलावा वहां पर उन्हें इसाई धर्म को भी स्वीकार करवा दिया था। जब 55 साल की आयू में जब उनकी मौत हो गई तो उन्हे इसाई रीति रिवाजों के साथ दफना दिया था। जिस कारण पंजाब के लोगों ने मांग की है कि महाराजा दिलीप के अवशेषो को पंजाब में लाकर सिख रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जाए।

sukhpal khaira

वहीं इस मामले पर प्रताप सिंह बाजवा का समर्थन किया है। उन्होने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा की इस मांग का वो समर्थन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *