कलयुगी मौसा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, 24 हफ्तों की गर्भवती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में कलयुगी मौसा ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है | कलियुगी मौसा ने भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में कलयुगी मौसा ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है | कलियुगी मौसा ने भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया | जिसके चलते बच्ची गर्भवती हो गई | 12 साल की बच्ची का इलाज अंबाला के सिविल हस्पताल में चल रहा है |

अंबाला के नारायणगढ़ उपमंडल के गांव जंगूमाजरा में बीते दिनों कलियुगी मौसा ने 12 साल की भतीजी से दुष्कर्म किया जिसके बाद बच्ची गर्भवती हो गई | बच्ची 24 माह की गर्भवती है और उसका इलाज अंबाला के सिविल हस्पताल में चल रहा है | बच्ची से मिलने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड पहुंची | उन्होंने इस बात की जांच की कि बच्ची को सही से इलाज मिल रहा है या नहीं |

बच्ची ने बातचीत में महिला आयोग को बताया कि उसके नाना नानी उसे बंगाल से अंबाला उसके मौसा के पास इसलिए छोड़ गए थे ताकि वो यहां सुरक्षित रहे क्योंकि बंगाल में बच्चियों को बदमाश उठाकर ले जाते हैं । लेकिन उन्हें क्या पता था कि रखवाला ही यहां बच्ची की इज्जत से खिलवाड़ करता रहेगा |

फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है | लेकिन दुष्कर्म की इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर ही दिया है, तो साथ ही एक बड़ा सवाल ये भी छोड़ा है कि आखिरकार कोई किसी पर विश्वास करे भी तो कैसे |

Watch Video

https://youtu.be/HIs-m6JCcew

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *