ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब विधानसभा के बजट के आखिरी दिन जंग का मैदान बन गया था। पहले सुखपाल खैरा और राणा गुरजीत सिंह के बीच जबरदस्त नोंक झोंक हो गई। उसके बाद मनप्रीत बादल सभी पर बरसे। पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने खैरा को लैंड माफिया कह कर लैंड का मसला उठाया। उन्होने कहा कि खैरा ने उनके साथ कोठी बेचने के दावे पर मुकर गए थे।
इतना ही नहीं दोनो नेताओं ने एक दूसरे को अपशब्द भी बोले। जिस कारण स्पीकर ने उनको सदन की कारवाई से हटा दिया। इसके बाद जब मनप्रीत बादल ने बजट पेश किया तो अकाली और आप नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी थी। सदन में से विरोधी पक्ष के चले जाने के बाद मनप्रीत बादल रोष में आ गए।
वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि पंजाब सरकार के पैसों के साथ उनकी ताई का कैंसर का इलाज किया गया था और प्रकाश सिंह बादल ने अपने दिल का इलाज पंजाब सरकार के खजाने से करवाया है। विधानसभा के सदन के दौरान पंजाब की पार्टियों ने एक दूसरे पर वार पलट वार किया।


