ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश के छोटे वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है | प्रदेश सरकार ने इन वाहन चालकों को टोल बैरियरों पर राहत देने का फैसला लिया है। मंगलवार देर रात कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है | हालांकि राज्य से टोल बैरियर नहीं हटेंगे | हिमाचल की सीमाओं पर छोटे-बड़े 55 टोल बैरियर हैं, जिनसे सरकार को सालाना करीब 103 करोड़ की आय होती है | जहां प्रदेश के वाहन चालकों को 30रु से 80 रु देने पड़ते है ।
इसको लेकर कई बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लोग टोल बैरियर पर टैक्स न लेने की मांग की जा रही थी वही हिमाचल की जयराम सरकार ने प्रदेश के लोगो को बहुत बड़ी राहत देते हुए छोटी गाडियों से टोल टैक्स न लेने की घोषणा कर दी है | प्रदेश सरकार ने हिमाचल की गाड़ियों से टोल टैक्स में छूट दी है | आवकारी मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि लोगो की मांग पर ही मुख्यमंत्री ने हिमाचल के टोल बरियर पर हिमाचल के छोटे वाहनों से टैक्स नही लेने का निर्णय लिया है।
वाहन चालकों के लिए खुशखबरी
हिमाचल के हल्के वाहनों को टोल टैक्स में छूट
प्रदेश सरकार ने किया छूट देने का ऐलान
Watch Video
https://youtu.be/MQKMdFFr3MM
