ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है आए दिन कोई ना कोई वारदात देखने को मिल रही है। लेकिन प्रशासन की तरफ से लाख दावे किए जाते हैं। कानून बनाए जाते है पर बावजूद इसके लोग अपनी घिनौनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है जहां एक युवती अपने पति से तलाक के बाद चरनजीत नाम के व्यक्ति के साथ शादी की थी। काफी समय निकल जाने के बाद दोनों में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था। लड़ाई झगड़े के कारण ही उसकी मौत हो गई। अपने पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए चरनजीत ने अपनी पत्नी के सिर मे तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि जब कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वही दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को क्यों मौत के घाट उतारा। सूत्रों का कहना है कि युवती ने दूसरी शादी थी और शादी के काफी समय के बाद उसका पति उस पर शक करने लगा था। शक के कारण ही उसने ऐसा कदम उठाया।
गौरतलब है कि रिश्तों को तार-तार करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आते हैं। लेकिन देखना होगा कि इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं।




