ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने एक समागम के दौरान ऐलान करते हुए बताया कि आने वाली शाहकोट उप चुनाव के लिए स्वर्गवासी अजीत सिंह कोहाड़ के पुत्र नायब सिंह कोहाड़ शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार होगें। गौरतलब है कि जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ की मौत के बाद शाहकोट हल्के की सीट खाली हो गई थी।
जिस कारण स्वर्गवासी अजीत सिंह कोहाड के पुत्र को शाहकोट होने वाले उप चुनाव में बतौर उम्मीदवार के रूप में चुना है।
इसके इलावा आपको बता दें कि डॉक्टर अमरजीत सिंह थिंद भी इस समागम के दौरान अकाली पार्टी में शामिल हो गए है।
डॉक्टर अमरजीत सिंह थिंद पिछले साल शाहकोट में हुए विधान सभा की चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। पर अब वो सुखबीर बादल की अगवाई में शिरोमणी अकाली दल की पार्टी में शामिल हो गए है।



