Online Desk/LivingIndiaNews: पटियाला में पंजाब स्टूडेंट यूनियन और विभिन्न जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा।
- स्टूडेंट यूनियन और विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
- असिस्टेंट कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र
- मांगे पूरी ना होने पर दी संघर्ष तेज़ करने की चेतावनी
आज पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर पंजाब स्टूडेंट यूनियन और विभिन्न जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा । वहीं असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा उन्हें जो मांगपत्र दिया है इसे वह पंजाब सरकार तक पहुंचा देंगे ।
वहीं मीडिया से बात करते हुए छात्र यूनियन के प्रधान ने कहा कि पंजाब सरकार सत्ता में आने से पहले बेरोजगारी हटाने,हर घर में एक नौकरी देने का और किसानों का कर्जा माफ करने के वादे किए थे वह सारे वादे झूठे साबित हुए हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी ना की तो वह पूरे पंजाब में कॉलेजों में संघर्ष करेंगे ।


