#Breaking: गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत और राम रहीम की पहली बार एक ही दिन हुई पेशी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बलात्कारी बाबा राम रहीम और बाबा की बेबी हनीप्रीत की आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए पंचकूला CBI कोर्ट में पेशी हुई। पंचकुला हिंसा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बलात्कारी बाबा राम रहीम और बाबा की बेबी हनीप्रीत की आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए पंचकूला CBI कोर्ट में पेशी हुई। पंचकुला हिंसा मामले के कारण हनीप्रीत के साथ 24 में से 12 आरोपी भी पेश हुए। इन 12 आरोपियों में  से 6 आरोपियों को पुलिस ने और बाकी 6 आरोपी व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश हुए है। हनीप्रीत के मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।

ram rahim honeypreet

बता दें कि हनीप्रीत ने राम रहीम को जेल से भगाने के लिए पंचकूला में हिंसा करवाई थी जिस कारण काफी लोगों की जानें गई और काफी संपतियों को भी नुकसान हुआ। इसके बाद हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त से फराऱ थी। जिस कारण हनीप्रीत के ऊपर दंगा भड़काने और देशद्रोह के मामले के आरोप लगे हुए है।

ram rahim honeypreet

वहीं दूसरी तरफ राम रहीम की भी आज वीडियों कॉन्फेंसिंग के जरीए कोर्ट में पेशी हुई। बाबा के ऊपर 400 साधुओं को नंपुशक बनाने का आरोप है। राम रहीम के साथ महिंदर इंसा की भी पेशी हुई है। गौरतलब है कि राम रहीम पर दो साध्यवियों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा जेल में भुगत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *