ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका ने परमाणु कारोबार से जुड़े होने के संदेह में पाकिस्तान की सात कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है | इस फैसले से एनएसजी में शामिल होने की पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है |
परमाणु कारोबार में 7 पाकिस्तानी कंपनियों पर प्रतिबंध
अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो ने 22 मार्च को इन कंपनियों को प्रतिबंध सूची में शामिल किया | अमेरिकी सरकार की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट में ब्यूरो ने कहा कि ये कंपनियां अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विपरीत काम करने वाली पाई गईं |
कंपनियों के पास नहीं है लाइसेंस
सूची में कुल 23 कंपनियों को शामिल किया गया, जिनमें पाकिस्तान के अलावा दक्षिण सूडान की 15 और सिंगापुर की एक कंपनी शामिल है | इन कंपनियों को अमेरिका में व्यापार करने के लिए विशेष लाइसेंस की जरूरत होती है | सूची में शामिल सात पाक कंपनियां हैं |



