ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की 3 नदियों का पानी अब पाकिस्तान नहीं ले जा पाएगा | उन्होंने कहा कि नदियों के पानी को बांध बनाकर भारत में ही रोक दिया जाएगा | ससे कृषि सींचाई में मदद मिलेगी और पानी की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा |
पाकिस्तान जाने वाली नदियों को रोका जाएगा- गडकरी
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तीन बांधों का निर्माण किया जाएगा, ताकि नदियों का भारत के हिस्से के पानी को पाकिस्तान की ओर बहकर जाने से रोका जा सके | अभी यह पानी बहकर पाकिस्तान चला जाता है, जिसके चलते भारत इसका इस्तेमाल नहीं कर पाता |


