फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का धमाल, 100 करोड़ के पार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड में कई बार छोटे बजट की फिल्में इतना अच्छा बिजनेस कर लेती है कि सुनकर यकीन नहीं होता। अगर फिल्म अच्छी और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड में कई बार छोटे बजट की फिल्में इतना अच्छा बिजनेस कर लेती है कि सुनकर यकीन नहीं होता। अगर फिल्म अच्छी और इंटरटेनिंग है तो उसे लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसी ही फिल्म है लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

Sonu Ke Titu Ki Sweety

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने अब तक 103.83 करोड़ की कमाई कर ली है। यही नहीं रिलीज के 5वें हफ्ते भी दर्शक फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंच रहे हैं।

Sonu Ke Titu Ki Sweety

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का बजट केवल 30 करोड़

बता दें कि, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का बजट केवल 30 करोड़ का है। बजट से कहीं ज्यादा लागत निकाल चुकी यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जबकि, 301 करोड़ की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ नंबर वन पर काबिज है। वहीं तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ है जिसकी लाइफटाइम कमाई 81.68 करोड़ है।

Sonu Ke Titu Ki Sweety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *