ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बहादुरगढ़ में बढ रहे अपराध के विरोध में इनेलो पार्टी के कार्यकत्ताओं ने थाने का घेराव किया और पुलिस से अपराधियों पर नकेल करने की मांग की। इससे पहले इनेलो कार्यकत्ताओं ने शहर भर में प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस थाने के सामने भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
इनेलो नेता संजय दलाल का कहना है कि बहादुरगढ़ शहर ने कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। रोजाना कोई ना कोई चैन स्नेचिंग, चैरी या वाहन लूट की घटनाओं को असामाजिक तत्व बडी आसानी से अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। उन्होंने पुलिस से पिछले दिनों हुई वादातों को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की है।
Watch Video
https://youtu.be/meuX4dHfE-c
