ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है | सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है, वहीं एक नागरिक के घायल होने की भी खबर है ।
#IndianArmy #OpKhospura (#Budgam) One #Terrorist killed in Joint Operation. @adgpi @SpokespersonMoD @PIB_India @JmuKmrPolice @crpfindia
— NORTHERN COMMAND – INDIAN ARMY (@NorthernComd_IA) March 25, 2018
खबर के मुताबिक भारतीय सेना और राज्य पुलिस इस वक्त जॉइंट ऑपरेशन चला रही है । जिसकी जानकारी भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड ने ट्विटर पर अपने ऑफिशल अकाउंट पर दी है |
बता दे दक्षिण कश्मीर भारतीय सेना ने शुक्रवार रात अनंतनाग के डोरू इलाके में हुई आतंकी मुठभेड़ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा था । जिनके पास से एके-47 राइफल समेत तमाम अन्य सामान बरामद हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सेना को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।


