पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा में पेश हुए बजट को दिशाहीन, अर्थहीन बजट करार दिया है। उन्होने कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा में पेश हुए बजट को दिशाहीन, अर्थहीन बजट करार दिया है। उन्होने कहा है कि सरकार की तरफ से किसानों, दलितों, गरीबों,युवकों, कर्मचारियों और लाचार सीनियर नागरिकों के साथ धोखा किया गया है।

parkash badal

उन्होने ये भी कहा कि किसी भी पक्ष से एक आर्थिक दस्तावेज नहीं लगता है। बजट में पंजाब सरकार ने खोखली बयानबाजी की है। इससे स्पष्ट है कि इस बजट में कोई आर्थिक योजनाबंदी करन या सूबे को खुशहाल बनाने के लिए नीतियों और प्रोग्राम बनाने और लोगों की परेशानियों को हल करने की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। प्रकाश सिंह बादल का ये भी कहा कि अपनी सारी जिन्दगी में पहली बार ऐसा बजट पढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *