ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिला अपराध को रोकने के लिये झज्जर पुलिस ने सराहनीय काम किया है | पुलिस ने FIR ऐप लॉन्च की है | इस ऐप के जरिये लोगों को कुछ ही सेकेंड में पुलिस की सहायता मिल सकेगी |
महिला सुरक्षा के लिए FIR ऐप लॉन्च
खास बात ये है कि ये ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करेगी | जिसके चलते महिलाओं को अब सिर्फ हेल्प का बटन दबाना होगा | जिसके बाद लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचेगी | जिससे महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों में कमी आएगी |


