पटियाला: निजी अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के मॉडल टाउन में एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई | दरअसल, पेट के इन्फेक्शन का इलाज कराने…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के मॉडल टाउन में एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई | दरअसल, पेट के इन्फेक्शन का इलाज कराने के लिए आई महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया | परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन दिया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया |

परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप 

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर शव देने के लिए पैसे मांग रहा है | परिजनों ने शव मिलने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया | वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मृतका के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया | जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने झरना खत्म कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *